फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आधारशिला फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत

आधारशिला फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
आधारशिला फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत
आधारशिला फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत
विज्ञापन

धामपुर। आधारशिला फाउंडेशन के सदस्यों का धामपुर मिल की ओर से स्वागत किया गया और हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता दिलाने को पिछले 15 सालों से चल रहे अभियान की सराहना कर शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर शुगर मिल में अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्य भाषा का स्थान दिलवाने को वह पिछले पंद्रह वर्षों से प्रयासरत हैं। स्विट्जरलैंड, फ्रांस आदि पश्चिमी देशों का समर्थन जुटाने का उनके स्तर से प्रयास किया जा रहा है। हिंदी भाषी, हिंदी प्रेमी भारतीयों के साथ हिंदी भाषा और साहित्य पर चर्चा करने के लिए हाल में जाने वाले धामपुर निवासी आरएसएम डिग्री कालेज के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. शंकरलाल शर्मा को डीएसएम ने अपने अतिथिगृह में बुलाकर उनकी यात्रा की सफलता की शुभकामनाए दीं। अध्यक्षता जागरूक नागरिक मंच, धामपुर के संरक्षक प्रमोद मिश्रा ने की। कार्यक्रम में डीएसएम इकाई के अधिशासी उपाध्यक्ष एमआर खान, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, सोमेंद्र पांडेय सहप्रबंधक ने सदस्यों का स्वागत किया। डॉ. पंकज श्रीवास्तव, अमित शर्मा, विनोद सिंह राणा, सुभाष शर्मा, जे पी गोस्वामी, शरद गुप्ता, बलिराम सिंह, रानी सिंह, रविंद्र कुमार, जागरूक नागरिक मंच के विनोद शर्मा, राजू भटनागर, हरिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed