{"_id":"5d165c088ebc3e3cf543a720","slug":"15617464209-dhampur-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज चालू कराने की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज चालू कराने की मांग बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज चालू कराने की मांग बढ़ी
धामपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज को जल्द चालू कराने की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से इस कालेज के भवन को तैयार हुए चार साल का समय बीत गया है। पर सरकार ने अभी तक इस कालेज को चालू नहीं किया। जिसे लेकर लेकर क्षेत्र की जनता में रोष है।
धामपुर निवासी समाज सेविका शिवानी का कहना है कि सरकार कालेज को जल्द चालू करें। या फिर से अपनी मंशा को साफ करें। आखिर कालेज को चालू कराने में देरी क्यों हो रही है। पहले तो विभाग की ओर से भवन को हैंडओवर ही नहीं किया जा रहा था। पर अब हैंडओवर होने के बाद भी शिक्षा विभाग कालेज को चालू कराने में रुचि क्यों नहीं ले रहा है।
ग्रहणी स्नेहलता का कहना है कि सरकार कालेज को अब चालू करने में देरी न करें। कालेज को चालू कराने में क्षेत्र की जनता एक मंच पर आनी शुरू हो गई है। उनके स्तर से प्रदेश के सीएम को पत्र भेजकर चालू कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बीना रानी का कहना है कि सरकार को कालेज कभी का चालू करा देना चाहिए था। वैसे तो सरकार बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने की बात करती है। लेकिन बेटियों की शिक्षा के लिए अभी तक कालेज को चालू नहीं किया जा सका है। इससे सरकार की दोहरी मानसिकता उजागर हो रही है। छात्रा शिवानी ने भी सरकार से जल्द कालेज चालू कराने की मांग की है। सभी का कहना है कि उनकी की ओर से कालेज को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर सरकार को पत्रों के माध्यम से अवगत कराने को अभियान चालू कर दिया है। मांग पूरी न हुई तो आंदोलन की रणनीति तय होगी।