{"_id":"5d165beb8ebc3e3c751f58ee","slug":"1561746391810-nazibabad-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द, गढ़वाल एक्सप्रेस शुक्रवार को रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द, गढ़वाल एक्सप्रेस शुक्रवार को रही रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। बड़ौदा हाउस रेलवे द्वारा गढ़वाल एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन अचानक रद्द करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से मुरादाबाद रेल लाइन पर इंटरलॉकिंग के चलते रेल प्रशासन ने कोटद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन अचानक रद्द कर दिया। दिल्ली से नजीबाबाद होकर कोटद्वार जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस 14044 डाउन और कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस 14043 अप शुक्रवार को अचानक रद्द कर दी गई, जिससे दिल्ली से नजीबाबाद आने वाले और कोटद्वार और नजीबाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर रेल प्रशासन ने देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14266 डाउन और वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14265 अप एक्सप्रेस रेलवे ने 10 जुलाई 2019 तक के लिए तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।
जनता एक्सप्रेस लखनऊ दिशा में जाने वाली रात्रिकालीन ट्रेनों में प्रमुख ट्रेन है। इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उधर रेलवे हरिद्वार से इलाहाबाद (प्रयागराज) जाने वाली इलाहाबाद एक्सप्रेस के अप और डाउन दिशा के नंबर सितंबर 2019 के द्वितीय सप्ताह से परिवर्तन करने जा रहा है।