फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव भुड्डी में पहलवानों के बीच दंगल जारी

गांव भुड्डी में पहलवानों के बीच दंगल जारी

Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव भुड्डी में पहलवानों के बीच दंगल जारी
मंडावली/नजीबाबाद। कुश्ती के मुकाबले में पहलवानों ने दमखम के साथ अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कुश्ती के दांवपेंच के साथ पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित कर मुकाबलों में जीत दर्ज की। दूर-दराज से आए पहलवानों की कुश्ती का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

मंडावली के गांव भुड्डी में ग्राम प्रधान भोलू, शाहबुद्दीन व सुनील कर्णवाल के निर्देशन में दंगल में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों से आए पहलवान जौहर दिखा रहे हैँ। शुक्रवार को दंगल रेफरी शिवचरण शर्मा व अकबर पहलवान की देखरेख में पहलवानों के बीच चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गुड्डू सिंह पहलवान रामपुर और इमरान पहलवान कानपुर के बीच खेला गया। इमरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुड्डू सिंह को हराया। दूसरा मुकाबला बिच्छू पहलवान दिल्ली और अनुज पहलवान गाजियाबाद के बीच खेला गया। बिच्छू पहलवान ने कड़े मुकाबले में अनुज पहलवान को हराया। तीसरा मुकाबला गूंगा पहलवान दिल्ली और बजरंगी पहलवान उधमसिंह नगर के बीच खेला गया। गूंगा पहलवान ने शानदार दांवपेंच के दम पर बजरंगी पहलवान पर जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला स्टील बॉडी पहलवान शुगरमिल बरखेड़ा और रंगा पहलवान कानपुर के बीच खेला गया। रंगा पहलवान ने कड़े मुकाबले में स्टील बॉडी पहलवान को चारों खाने चित कर जीत दर्ज की। दंगल प्रेमी दर्शकों शाकिर, नितिन कर्णवाल, छुन्नू, भोलू प्रधान, माजिद आकाश, इकबाल, तसलीम, नजाकत आदि ने कुश्ती का भरपूर आनंद लिया। दंगल आयोजकों ने विजेता पहलवानों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed