फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर। भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने मुसलिम समुदाय के कुछ युवकों के साथ नेताजी सुभाषचंद बोष की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारी को देश के राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से देश और प्रदेश में मॉब लीचिंग के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को अविलंब रुकवाने, तबरेज के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, तबरेज की पत्नी को जीवन गुजारने को 50 लाख रुपये देने, तबरेज के परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, संविधान के मौलिक अधिकारों के साथ सभी धर्म के लोगों को सम्मान पूर्वक जीने का स्वतंत्र तौर पर अधिकार की मांग की है। आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में असामाजिक तत्वों की ओर से बेवजह जबरन मॉब लीचिंग के नाम के नाम पर विशेेष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में भीम आर्मी सेना के जिलाध्यक्ष विवेकसेन, कैफ, आवेश , अरमान, मोहम्मद अंसारी, जीशान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed