{"_id":"5d150e608ebc3e3cdd79bedd","slug":"156166100512-bijnor-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले सप्ताह में जिले में आएगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले सप्ताह में जिले में आएगा मानसून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून जिले में प्रवेश कर जाएगा। बादल पानी बरसाकर फसलों की प्यास बुझाएंगे और जनता को गर्मी से निजात दिलाएंगे।
जिले में गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिले में इस साल पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पार कर गया है। झुलसाती धूप में दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाने से गर्मी से तो कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ गई है। इस साल गर्मी में एक भी बारिश न होने से किसान भी बेहाल हैं। किसानों ने धान की नर्सरी बोनी शुरू कर दी है। कहीं कहीं तो धान की फसल लगाई भी जा चुकी है। धान के अलावा गन्ना व अन्य फसलें भी बारिश पर निर्भर होती हैं। बारिश अच्छी होने पर फसल का उत्पादन अच्छा होता है। सभी फसलों की सिंचाई के लिए किसान जल्द से जल्द बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून जिले में प्रवेश कर जाएगा। इससे पहले भी हल्की फुलकी बारिश हो सकती है।
साल बारिश
2009 584.20
2010 1369.11
2011 821.92
2012 572.30
2013 1125.26
2014 897.25
2015 935.50
2016 962.76
2017 984
2018 1072
नोट: ये आंकड़े कृषि विभाग से लिए गए हैं। बारिश मिलीमीटर में है।