फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेडिकल कॉलेज बनवाने को मुख्यमंत्री से मिले अशोक कटारिया

मेडिकल कॉलेज बनवाने को मुख्यमंत्री से मिले अशोक कटारिया

Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज बनवाने को मुख्यमंत्री से मिले अशोक कटारिया
बिजनौर। जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का मामला गरमाता जा रहा है। बृहस्पतविार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने एमएलसी को बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सपा शासन के दौरान बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा हुई थी। बाद में यह मामला अधर में लटक गया। भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा के तमाम नेता मेडिकल कॉलेज बनवाने की कवायद में जुट गए। डीएम सुजीत कुमार ने दोबारा से मेडिकल कॉलेज बनवाने के प्रयास शुरू किए और शासन को कई पत्र लिखे। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मिले। मुख्यमंत्री को पत्र देकर उन्होंने कहा कि बिजनौर महात्मा विदुर की धरती होने के कारण ऐतिहासिक महत्व रखता है। करीब 40 लाख जनसंख्या अपने अंचल में समेटे आठ विधानसभा व दो लोकसभा क्षेत्र के साथ लोकतंत्र को भी सशक्त करता है। यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव होने के कारण जनसामान्य को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद बिजनौर में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने की मांग की। अशोक कटारिया के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उन्हें बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed