फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना

भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना

Sun, 23 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना
भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में एकत्र हुए भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान आयोग का शीघ्र ही गठन कर देना चाहिए। जिसमें किसान नेता को ही उसका अध्यक्ष बनाया जाना जरूरी है। जो कि देश के किसानों की समस्याओं को उठाकर उनकी फसलों के दाम तय कर सके। यह अधिकार सरकार नहीं होना चाहिए। किसानों का सभी बैंकों का कर्ज माफ कर 60 वर्ष से ऊपर के मजदूर और किसानों की दस हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने की मांग की। आत्महत्या और दुर्घटना का शिकार होकर मरने वाले किसानों के परिवार को जीवन यापन करने के लिए मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान पद्म सिंह, गौरव कुमार, भूपेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, सतवीर सिंह, तारा सिंह, रामकुमार, विजय सिंह, हमीदुाह, जगन सिंह, विनोद शर्मा, तरुण कुमार, कौशिंद्र कुमार, शशिकांत, यतेंद्र कुमार, राजेंद्र, लोकेंद्र ठाकुर, गौरव सिंह, धर्मवीर सिंह, भरत सिंह, नईमुल हसन, नरेश प्रधान आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, संचालन जिला सचिव पद्म सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed