{"_id":"5d0d1a168ebc3e014601f6e2","slug":"15611397187-bijnor-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चलाया जाएगा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चलाया जाएगा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम
विज्ञापन
बालिकाओं को प्रोत्साहित करेगी कन्या सुमंगला योजना
बिजनौर। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं के समुचित विकास व संरक्षण के लिए कन्या सुमंगला योजना एक अप्रैल से शुरू हो गई है। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिका को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के अलावा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना शामिल है।
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सकार की स्पष्ट मंशा है कि समाज में नारी को सम्मानजनक स्थान प्राप्त हो, ताकि वे समाज के विकास एवं निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकेें। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उनका शिक्षित और प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से ही नारी का विकास एवं सशक्तिकरण संभव है। बताया कि लाभार्थी की पारिवारिक आय अधिकतम तीन लाख होनी चाहिए तथा एक परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। बालिका के जन्म पर दो हजार, बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत एक हजार रुपये, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर दो हजार रुपये, कक्षा छ: में प्रवेश पर भी दो हजार रुपये, क़क्षा नौ में प्रवेश दिलाने पर तीन हजार रुपये और ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो, उन्हें पांच हजार रुपये धनराशि प्रदान की जाएगी। योजना की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन फार्म जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय, प्रत्येक खंड विकास अधिकारी से प्राप्त और भर कर जमा किए जा सकते हैं। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में बताया कि बारिश का मौसम प्रारंभ होते ही गांवों में ऐसे इंतजाम करने हैं, जिससे हम बारिश के पानी का ज्यादा से ज्यादा संचयन कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधानों को लिखे पत्र में कहा है कि खेतों की मेड़ बंदी, नदियों और धाराओं में चेक डैम का निर्माण तथा तटबंधी, तलाबों की खुदाई एवं सफाई, वृक्षारोपण, वर्षा जल के संचयन हेतु टांका, जलाशय आदि का बड़ी संख्या में निर्माण करें ताकि खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गावों में संचयित किया जा सके।
आज चलाया जाएगा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम
बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में 22 जून को किरतपुर ब्लॉक के गांव लालपुर में जल संरक्षण के लिए सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि सभी 1128 ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। सामूहिक श्रमदान का मूल उद्देश्य जल का संरक्षण एवं उसके प्रति जन सामान्य में जागरूकता पैदा करना है। श्रमदान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, रैन हार्वेस्टिंग कार्य सहित जल बचाने एंव उसके संरक्षण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।