{"_id":"5c670df3bdec22108404ca2d","slug":"151550257651-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
बिजनौर। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर सीआरए की टीम ने बिजनौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम ने चांदपुर से लेकर मौअजमपुर तक विद्युतीकरण दल ने रेलवे ट्रैक की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट अफसरों को सौंपी।
शुक्रवार को मुरादाबाद डीआरएम एके सिंघल ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युतीकरण दल ने रेलवे ट्रैक की तकनीकी जांच की। टीम ने नगीना रोड़ फाटक से सेंट मेरी फाटक तक ट्रैक की जांच की। टीम ने चांदपुर से लेकर मौअजजमपुर तक रेलवे ट्रैक की जांच की। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर रेलवे का विद्युतीकरण किया जा रहा है। ट्रैक पर बिजली की रेल चलाई जाएंगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इससे एक ओर कम समय में यात्री गंतव्यों तक पहुंचेंगे तो वहीं डीजल से होने वाले प्रदूषण से भी आजादी मिलेगी। इस दौरान सीआरएस हेड शैलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार, चंद्रशेखर, मुकेश भटनागर आदि मौजूद रह।
100 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
अफसरों के अनुसार बिजनौर से मोअजमपुर तक सीआरएस ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। इसका पूरा ट्रायल सफल रहा। इसके अलावा बिजनौर से चांदपुर 65 और चांदपुर से धनौरा तक 55 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ी।