{"_id":"5c645f46bdec2211ac1af4d7","slug":"151550081862-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बिजनौर। दो सड़क हादसों में स्कूटी और बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बी-14 निवासी मोहम्मद अनस (20) और उसका दोस्त सिविल लाइंस निवासी कशिश के साथ गजरौला से कोई परीक्षा देकर स्कूटी से लौट रहा था। मंगलवार शाम हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव छाछरी मोड़ के पास पहुंचने पर स्कूटी किसी वाहन से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अनस और कशिश के परिजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अनस को मृत घोषित कर दिया। अनस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके अलावा जिला मुजफ्फरनगर के देवल के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव कादीपुरा निवासी रवि (25) जिला मेरठ के मवाना में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर गांव चंदोक निवासी अपने जीजा के छोटे भाई लोकेंद्र के साथ बाइक से लौट रहा था। देवल के पास पहुंचने पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया।