{"_id":"5c44b555bdec224a415db53c","slug":"151548006741-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों मिल मालिक की सम्पति अधिग्रहरण करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों मिल मालिक की सम्पति अधिग्रहरण करने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल मालिकों की संपत्ति अधिगृहीत कर भुगतान मांगा
चांदपुर। भाकियू के तहसील पर चल रहे धरने के 19वें दिन वक्ताओं ने सरकार से मिल मालिकों की संपत्ति का अधिग्रहण कर गन्ना भुगतान करने की मांग की।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर तहसील पर किसानों का चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। चौधरी रामपाल सिंह की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में चल रहे धरने पर वक्ताओं ने चांदपुर चीनी मिल के सभी किसानों से अपने बकाया गन्ना भुगतान के लिए एक साथ मिलकर शासन और प्रशासन व मिल प्रशासन से संघर्ष करने के लिए 21 जनवरी को तहसील पहुंचकर अपना योगदान देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि मिल मालिकों की नीयत में खोट है। अपना गन्ना भुगतान को लेकर ही धरना समाप्त किया जाएगा, चाहे इसके लिए भाकियू को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने पर जिले की पांचों तहसीलों में ताले डाल दिए जाएंगे। तहसीलों में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी किसान पर बकाया होने पर किसान की संपत्ति का अधिग्रहण कर लिया जाता है तो सरकार बकाया गन्ना भुगतान न होने पर मिल मालिक संपत्ति का अधिग्रहण क्यों नहीं कर रही है। वक्ताओं ने सरकार से मिल मालिकों की संपत्ति का अधिग्रहण कर बकाया गन्ने का भुगतान करने की मांग की। धरने पर कल्याण सिंह, विनोद कुमार, सुभाष, महीपाल सिंह, लुधियान सिंह, ऋषिपाल सिंह, कुलदीप सिंह, योगेंद्र पाल, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, अनुज कुमार, सोमपाल सिंह, नौबहार सिंह, रामस्वरूप सिंह, दलेल सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, बिल्लू, बिट्टू, संसार सिंह, सुरजा सिंह, रामलाल, राकेश प्रधान, हाजी सिराज आदि मौजूद रहे।