{"_id":"5bef0c80bdec22077547ad7b","slug":"151542392960-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण का मुददा प्रमुखता से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण का मुददा प्रमुखता से उठाया
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
हल्दौर। राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक में जाट आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में कहा गया कि जो जाट बिरादरी को आरक्षण व रोजगार देगा 2019 के चुनाव में बिरादरी उसी पार्टी का समर्थन करेगी।
शुक्रवार को नवीन मंडी समिति परिसर में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि पिछली बार जाट बिरादरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहकावे में आ गई थी और उनके झूठे वादों के चक्कर में फंस गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने जाट बिरादरी की हालत खराब कर दी है। कहा कि 70 प्रतिशत जाट कृषि पर आधारित है। गन्ने का भुगतान भी नहीं मिल पा रहा हैं। लागत के हिसाब से गन्ने का रेट भी बहुत कम है। जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जाट बिरादरी को आरक्षण की आवश्यकता है और आरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है। कहा कि जो उन्हें आरक्षण व रोजगार देगा 2019 में वह उसी पार्टी का समर्थन करेंगे। बैठक में राजपाल सिंह, शिवम चौधरी, लाखन सिंह, अनुज चौधरी, हेमंत राठी, राम सिंह, दिनेश कुमार आदि रहे।