फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खेलकूद प्रतियोगिता में शरद यादव बना चैंपियन ऑफ द सीरीज

खेलकूद प्रतियोगिता में शरद यादव बना चैंपियन ऑफ द सीरीज

Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में शरद यादव बना चैंपियन ऑफ द सीरीज
शरद यादव बना चैंपियन ऑफ द सीरीज
विज्ञापन

नूरपुर। गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता में गांधी हाउस के छात्रों को प्रथम एवं टैगोर हाउस के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ का छात्र शरद यादव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन मंदीप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान की प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो अंडर 35 किलोग्राम वजन में पुलकित राज चौहान प्रथम, प्रणव प्रताप द्वितीय, हसन गिलानी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 25 वर्ग में सोहम मिश्रा प्रथम, तनिष्क राज चौहान द्वितीय, अर्णव प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 30 वर्ग में यश कुमार प्रथम, द्वितीय विशु चौहान एवं सनी यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका अंडर 30 वर्ग प्रियल यादव प्रथम, संस्कृति यादव द्वितीय, साक्षी राजपूत को तृतीय स्थान मिला। रिले रेस सीनियर बालक वर्ग में शरद यादव प्रथम, शुभम यादव द्वितीय, अनिकेत तृतीय। बालिका वर्ग में उन्नति, वैष्णवी द्वितीय, अर्शिता को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में शरद यादव प्रथम, अमित यादव द्वितीय, पीयूष चौधरी। बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम, शशि चौधरी द्वितीय एवं सिदरा एवं कुसुम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नायाब, आर्यन, आकिब एवं बालिका वर्ग में उन्नति, वैष्णवी व अर्जिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम, निशांत चौधरी द्वितीय, साहिब सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक प्रथम, शरद यादव द्वितीय एवं हुजैफा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिदरा अंसारी, आफरीन, सोफिया ओर नाजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शरद यादव प्रथम, यश त्यागी द्वितीय, हुजैफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सीनियर वर्ग में भगत सिंह हाउस, जूनियर में टैगोर हाउस तथा प्राइमरी में सुभाष हाउस के छात्र विजयी रहे। ओवर आल विजेताओं में गांधी हाउस को प्रथम एवं टैगोर हाउस को द्वितीय स्थान मिला। शरद यादव को चैंपियन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा अमन सिंह और नायब को भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विजयी छात्रों को चेयरमैन मंदीप सिंह और प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने शील्ड ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed