फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैर हाजिर बीएलओ पर कारवाई की एसडीएम ने की थी संस्तुति

गैर हाजिर बीएलओ पर कारवाई की एसडीएम ने की थी संस्तुति

Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
गैर हाजिर बीएलओ पर कारवाई की एसडीएम ने की थी संस्तुति
बीएसए ने दस बीएलओ का वेतन रोका
विज्ञापन

नजीबाबाद। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में गैरहाजिर दस बीएलओ और एक आंगबाड़ी कार्यकर्ता का बीएसए ने तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया। एक सप्ताह के भीतर काम न करने का स्पष्टीकरण मांगा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। नजीबाबाद में 379 तथा नगीना आंशिक में 196 बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गये हैं। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने 10 बीएलओ और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लगातार अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की संस्तृति की थी। बीएसए बिजनौर महेश चंद ने बीएलओ ड्यूटी न करने वाले बीएलओ व शिक्षा मित्रों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के साथ उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिन शिक्षकों और शिक्षामित्रों पर वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। उनमें ऋषिपाल सिंह, रामपुरचाठा, नरेश कुमार सराय आलम, प्रतिभा गोस्वामी राजपुर नावादा, पारुल कुमार नारायणपुर, चमन सिंह प्रेमपुरी, प्रवेश कुमार अलीपुरा, दिव्या सैनी दरियापुुर, रजनीश कुमार पुरुषोत्तमपुर, घनावत वैद्य औरंगाबाद, शगुन कुुमार सैदपुुर मीरा शामिल हैं। उधर, बाल विकास परियोजना विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ निर्मला पर गैर हाजिर रहने पर विभाग की गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed