फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान

Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। रक्तदाताओं को अमर उजाला और जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम के चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

रक्तदान महादान होता है। चिकित्सकों के अनुसार रक्त देने से शरीर के किसी भी अंग पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए सभी को रक्तदान कर इस महादान में शामिल होना चाहिए। 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर चार लोगों की जान बचा सकता है। अकसर देखने और सुनने को मिलता है कि रक्त के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। इस कारण जरूरतमंदों को जिले से बाहर की ओर रुख करना पड़ता है। कई ब्लड ग्रुप का रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसा न हो इसके लिए हम स्वयं भी पहल कर सकते हैं। वह भी स्वैच्छिक रक्तदान करके। एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस पर जिले के लोग अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। खून के अभाव में किसी की जिंदगी की डोर न टूटे अमर उजाला फाउंडेशन इसके लिए कई वर्षों से देशभर में रक्तदान शिविर लगाकर सैकड़ों यूनिट ब्लड एकत्रित कर ब्लड बैंकों को सौंप देता है। रक्तदान करने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। क्योंकि जीवनदान सबसे बड़ा दान माना गया है। अमर उजाला फाउंडेशन इसी को चरितार्थ करने में लगा है।
विज्ञापन

सभी बनें इसका हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन सभी जनपदवासियों से अपील करता है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर इसका हिस्सा बन सकते हैं। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक प्रभारी डा. संजय शंकर का कहना है कि प्रत्येक तीन माह पर 18 से 60 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed