{"_id":"5b9ff77f867a557ec232d2e1","slug":"151537210239-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गणेश चौथ महोत्सव में उमंडे श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गणेश चौथ महोत्सव में उमंडे श्रद्वालु
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान गणपति के जयकारे गूंजे
नजीबाबाद। श्री गणेश चौथ महोत्सव पर नगर के मंदिरों में भगवान गणेश के जयकारे गूंजे। श्री सिद्धि विनायक मंदिर में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश के समक्ष श्रद्धालु नतमस्तक होकर मन्नत मांगते रहे।
श्री सिद्धि विनायक मंदिर दरबाराशाह सहित नगर के कई मंदिरों में गणेश चौथ महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। श्री सिद्धि विनायक मंदिर में प्रमुख यजमान नीरज चौहान, सुरेंद्र कुमार के परिजनों ने पंडित संजय डबराल, जितेंद्र डबराल के निर्देशन में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर आरती की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की आरती में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। देवा रे देवा गणपति देवा तुमसे...., गणपति राखो मेरी लाज..., जैसे सुरीले श्री गणेश के भजनों से क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान हो रहा है। वहीं घरों में भी गणेश भक्त भगवान गणेश की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में लगे हैं। नगर के राधा मंडल शिवमंदिर दीवानपरानंद, आदर्शनगर स्थित सीकेआई शिवशक्तिधाम, शिवमंदिर मकबरा, शिवमंदिर सुराही बाजार, शिवमंदिर कल्लूगंज, होली कल्याण समिति द्वारा भगवान के सुबह-शाम वंदना और आरती उतारी जा रही है।
श्री सिद्धि विनायक मंदिर में कुलवीर सिंह, दिनेशचंद वर्मा, डॉ. राजीव अरोड़ा, रविंद्र चौहान, संदीप तायल, विनय कौशिक, डॉ. राहुल वर्मा, अलोक अग्रवाल, डॉ. एसके जौहर, अरुण पाटिल, लोकेश गोयल, दीपक भारद्वाज, राकेश गोयल, कन्हैयालाल, आयुुष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सत्यप्रकाश मित्तल, मयंक सक्सेना आदि मौजूद रहे।