फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजस्व विभाग की टीम ने शरारती तत्वों द्वारा रखी काली मां की मूर्ति को हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया

राजस्व विभाग की टीम ने शरारती तत्वों द्वारा रखी काली मां की मूर्ति को हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया

Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने शरारती तत्वों द्वारा रखी  काली मां की मूर्ति को हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया
अफजलगढ़। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से स्थापित प्रतिमा को हटवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। बुधवार रात में गांव रसूलाबाद स्थित तालाब पर ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने काली माता की मूर्ति स्थापित कर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह मूर्ति को देख ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत कराया और हटवाने की मांग की। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। राजस्व विभाग की टीम को गांव में भेजा और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस बल सहित मौके पर राजस्व कर्मियों की टीम ने मूर्ति को हटवाकर गांव में स्थित शिव मंदिर के परिसर में रखवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। हल्का लेखपाल शीशराम ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जा रही है। एसडीएम के निर्देशों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed