{"_id":"5b805ef642c792465274ae2c","slug":"151535139574-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा, गर्मी से राहत
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बूंदाबांदी के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। जिससे किसानों के चेहरे में खुशी साफ दिखाईं दी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटे बारिश पड़ने की आशंका बनी हुई है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
शुक्रवार को सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी से बेहाल आम जन को बड़ी राहत मिली हैं। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद से ही सर्द मौसम हो गया। आसमान में घने काले बादल छाए रहे। बारिश के चलते किसानों में खुशी दिखाई दी। यह बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद मानी गई है। इस दौरान चली पुरवाई हवाओं के झोकों के बीच लोगों ने पिछले दिनों की गर्मी से राहत महसूस की। पूूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्य देेव भी दर्शन देते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटे बारिस होने की संभावना बनी हुई है। वहीं बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। खुशनुमा मौसम के चलते बच्चों ने जमकर पार्कों में मौज-मस्ती की।