{"_id":"5b7f06b042c792462d1343c9","slug":"151535051440-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने दूषित मिठाई और फल नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने दूषित मिठाई और फल नष्ट कराए
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जबकि कई किलो दूषित मिठाई और फल नष्ट कराए गए। खाद्य विभाग की टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
गुरुवार को अभिहित अधिकारी सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाकर टीम ने सर्वप्रथम संभल चौराहे स्थित दो मीठे की दुकानों पर छापेमारी सफेद रसगुल्ले और बर्फी का नमूना लिया। जोया स्थित इकबाल नगर स्थित एक दुकान सरसों के तेल और नमकीन कार्नर से बूंदी के लड्डू का सैंपल लिए गए। यहां ब्रिकी के लिए रखे दूषित दस किलो बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए। जबकि मीठे की दुकाने से पांच किलो गुलाब जामुन नष्ट कराया गया। सड़े-गले फल फिकवाते हुए दोबारा से ऐसे फल न बेचने की हिदायत दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि जो सैंपल लिए गए उन सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में तंमय अग्रहरि, विजय कुमार, महेश कुमार मौजूद रहे।