{"_id":"5b6b36dd4f1c1bed238b55ef","slug":"151533753053-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्योहारा। पालिका अध्यक्ष ने शिवरात्रि पर्व के चलते नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। कावड़ियों के मार्ग पर अपने निर्देशन में साफ सफाई व स्वच्छ जल व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने नगर पालिका स्टाफ के साथ नगर के फव्वारा चौक से सीएचसी तक धामपुर मुरादाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रा के मार्ग की साफ सफाई स्वयं अपनी देखरेख में कराई। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छ पेय जल व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि हम और हमारी नगर पालिका हर पर्व और हर मौके पर समाज के सभी वर्गों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उचित साफ सफाई व स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था के लिए कटिबद्ध है। जहां जिस प्रकार की सुविधा की जरूरत होगी हर स्तर पर देने की कोशिश की जाएगी। हमारा नगर अमन, आपसी प्रेम और भाई चारे का गहवारा है। उन्होंने नगरवासियों से भी स्वच्छता अभियान बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपील की। प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह, महेंद्र सिंह, आयुष, ओमप्रकाश आदि साथ रहे।
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान
नगीना। पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान में नगर पालिका प्रशासन ने सात दुकानदारों पर 13000 रुपये का जुर्माना लगाकर मौके पर ही रसीद काटकर वसूल किया। दो किलो 900 ग्राम पॉलिथीन की थैलियां और प्लास्टिक के गिलास भी जब्त किए। दुकानदारों को चेतावनी दी की यदि पॉलीथीन दुबारा पकड़ी गई तो बड़ी कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान में मुख्य लिपिक मदनपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा,कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, तलत अहमद, दिनेश कुमार, विनोद कुमार ,रोहित कुमार आदि शामिल रहे। टीम ने नगर पालिका कार्यालय से मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर दुकानों को चेक किया।