फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिलों में मरम्मत न कराई तो वेव ग्रुप की तालाबंदी की चेतावनी

मिलों में मरम्मत न कराई तो वेव ग्रुप की तालाबंदी की चेतावनी

Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मिलों में मरम्मत न कराई तो वेव ग्रुप की तालाबंदी की चेतावनी
वेब ग्रुप के औद्योगिक केंद्रों पर तालाबंदी की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। वेब इंडस्ट्रीज की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल चलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने वेस्ट यूपी में वेब इंडस्ट्रीज की संपत्तियों का मौका मुआयना किया। मिलों का संचालन न करने पर किसानों ने ग्रुप के सभी औद्योगिक केंद्रों पर कब्जा कर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
वेब ग्रुप ने बिजनौर और चांदपुर चीनी मिलों के काफी कर्मचारियों को निकाल दिया है। मिलों में मरम्मत शुरू कराने के लिए किसान आंदोलन की राह पर हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए शासन भी सख्त हो गया है। इस संबंध में चीनी एवं गन्ना आयुक्त ने ग्रुप के अधिकारियों को पत्र लिखकर मिलों की मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि अगर मिलों का संचालन न किया गया तो क्षेत्र में खड़े गन्ने का भुगतान ग्रुप से लिया जाएगा। इसके बाद भी मिलों में मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने किसानों के साथ वेस्ट यूपी में वेब ग्रुप की संपत्तियों का दौरा कर कारोबार की स्थिति देखी है। उन्होंने वेब ग्रुप के अधिकारियों को मिलों के संचालन के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर सभी औद्योगिक इकाईयों पर कब्जा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल द्वारा करीब 350 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा जाता है। शासन द्वारा जितना सख्त निर्देश जारी किया गया है, इसकी कल्पना तो मिल कर्मचारियों को नहीं थी।

वेब ग्रुप के वेस्ट यूपी में बहुत से औद्योगिक केंद्र हैं। इनमें प्रमुख रूप से वेब सिटी, वेब मॉल शामिल हैं। इसके अलावा काफी संख्या में शराब की दुकान और गोदाम भी हैं। कुछ साल पहले जिले में हुए आंदोलनों के दौरान जिले की शराब की दुकानों पर किसानों ने कब्जा कर लिया था। तब मिल चलाने से आनाकानी कर रहे ग्रुप ने तुरंत मिल चलाने की हामी भर दी थी। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि दोनों मिलों को हर हाल में चलवाया जाएगा। अगर जल्दी ही मिलों में मरम्मत कार्य शुरू न कराया गया तो वेब ग्रुप की सभी इकाईयों पर ताले डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed