फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चार जुलाई की मध्यरात्रि से होने वाले 48 घंटे के चक्का जाम और कलमबंद हड़ताल के निर्णय को प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया है। यह निर्णय कर्मचारियों की हुई गेट मीटिंग में लिया गया।

मंगलवार को परिषद से जुड़े कर्मचारी बिजनौर डिपो परिसर में एकत्रित हुए और गेट मीटिंग की। अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों ने सातवां वेतन आयोग का लाभ देने, संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने तथा मृतक आश्रितों को तुरंत नौकरी दिलाने सहित कई बिंदुओं पर कर्मचारियों ने सरकार से मांग कर रखी है। कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शासन से मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शाखा मंत्री अजय श्रीवास्तव के अनुसार प्रमुख सचिव ने 10 जुलाई तक का समय समस्याओं के निस्तारण के लिए लिया है। हड़ताल स्थगित करने का निर्णय परिषद कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर लिया है। इस दौरान अमित कुमार, विवेक, श्याम सिंह, सत्यपाल, विश्वास मलिक, नीटू, उदल सिंह, करमवीर, पंकज, प्रदीप, रामपाल, सतीश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed