फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दलितो नें सपा व भाजपा को नही किया निराश

दलितो नें सपा व भाजपा को नही किया निराश

Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दलितो नें सपा व भाजपा को नही किया निराश
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान सभी की निगाह दलित वोटरों पर रही। दलितों ने सपा व भाजपा दोनों प्रत्याशियों को निराश नहीं किया। दलितों का वोट दोनों जगह बंटता दिखाई दिया। यह देख भाजपा के खेमे में बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन

नूरपुर सीट पर दलित वोट निर्णायक है। दलितों को रिझाने के लिए कई दिनों से भाजपा व सपा के नेता लगे थे। गठबंधन के चलते सपा दलित वोटों को अपना मान रही थी। भाजपा भी दलित वोटों पर अपना दावा कर रही थी। मतदान के दौरान हर किसी की नजर दलित वोटो पर रही। दलितों ने सपा व भाजपा दोनों दलों में किसी को भी निराश नहीं किया। दोनों जगह दलितों के वोट जाते दिखाई दिए। शहर से लेकर देहात तक दलितों का वोट आपस में बंटता नजर आया। मतदान से पहले तक दोनों दलों के नेता दलितों को समझाते रहे पर दलितों ने किसी की नहीं सुनी। दलितों के साथ सैनी वोट आपस में बंटा दिखाई दिया। सैनी भाजपा का वोट माना जाता था। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य की राजा के ताजपुर में हुई सपा प्रत्याशी नईमुलहसन के समर्थन में हुई सभा का असर सैनी बिरादरी के लोगों पर दिखाई दिया। सैनी सपा की ओर भी जाते दिखाई दिए। यह देखकर सब हैरत में रहे। राजा के ताजपुर क्षेत्र में कई सैनी बिरादरी के लोग सपा को वोट डालने का दावा करते रहे। जाटों को वोट भी बंटा रहा पर ज्यादातर जाट भाजपा को वोट देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed