{"_id":"5b0864574f1c1ba86e8b4a6b","slug":"151527276631-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बांटे मिट्टी के बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बांटे मिट्टी के बर्तन
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । भीषण गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनोखी मुहिम शुरू की। परिषद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मिट्टी के बर्तन बांटने शुरू किए। और साथ ही उनमें पानी भरकर ऐसे स्थान पर रखने के लिए प्रेरित किया, जहां पक्षी आकर पानी पी सकें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पक्षी बचाओ पानी पिलाओ अभियान शुरू किया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में नगर के कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए। टीम ने अभियान की शुरुआत में शिविर लगाकर मिट्टी के बर्तन बांटे। इसके बाद घर-घर जाकर मिट्टी के बर्तन वितरित किए। तहसील संयोजक इंजी. कौशल सिंह ने कहा कि पक्षी प्रकृति के पूरक होते हैं। हर घर, दुकान और कार्यालय पर मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखा रहेगा, तो बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकेगा।
घर-घर जाकर मिट्टी के बर्तन वितरित करने के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने सरकारी भवनों पर भी मिट्टी के बर्तन रखवाए और कर्मचारियों से बर्तनों में पानी भरकर रखने की अपील की। अभियान में प्रफुल्ल वशिष्ठ, संयम त्यागी, आशीष राठौर, उज्ज्वल राठी, अर्जित चौहान, रोहन आदि शामिल रहे।