फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आम को दस प्रतिशत नुकसान का अनुमान

आम को दस प्रतिशत नुकसान का अनुमान

Wed, 02 May 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आम को दस प्रतिशत नुकसान का अनुमान
आम को दस प्रतिशत नुकसान
विज्ञापन

नगीना। तेज आंधी व वर्षा से जन जीवन प्रभावित हो गया। आकाश में काले घने बादल छा गए। आंधी 40 किमी प्रति घंटी की रफ्तार से चली। शाम पांच बजे तेज आंधी के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में बादल छाने के कारण अंधेरा हो गया और बाजार सिमटने लगे। बाद में तेज वर्षा शुरू हो गई जिसके कारण बाजारों की रौनक भी कम हो गई, इसी दौरान विद्युत सप्लाई भी बंद हो गई। कृषि वैज्ञानिक केके सिंह के अनुसार आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावनाएं हैं।

हल्दौर क्षेत्र में ओले भी पडे़े
हल्दौर। तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओले पड़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों के खेतों में कटी पड़ी गेहूं की पकी फसल और आम के बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे क्षेत्र में तेज अंधड़ शुरू हुआ। इसके बाद तेज बारिश के साथ ओले पड़े। कुछ किसानों के खेतों में पकी खड़ी व कटी पड़ी फसल का पानी में भीगने से नुकसान हुआ। इसके अलावा तेज धूल भरी आंधी चलने से बागों में आम के कच्चे फल टूटकर गिर गए। इससे बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


पेड़ की चपेट में आकर दो घायल
चंदक। चंदक साप्ताहिक बाजार में दैनिक उपयोग का सामान लेने आए दो व्यक्ति आंधी में बाजार के पास गिरे पेड़ की चपेट आकर घायल हो गए। शाम के समय आई आंधी और बारिश से खेतों मे गेहूं की कटाई कर रहे मजदूरों व किसानों के होश उड़ गए। गेहूं की गहाई कर रहे किसान अपना गेहूं तक नहीं समेट पाए। चंदक साप्ताहिक बुध बाजार में टीप निवासी महेंद्र व राकेश सामान लेने आए थे। तेज गति से आए तूफान में बाजार के पास सड़क के किनारे खड़ा सूखा पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए । सड़क की दूसरी ओर होने के कारण उनके चोट कम आई। प्राईवेट चिकित्सक से उन्होंने अपना उपचार कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed