{"_id":"5ae0cc664f1c1b3a0b8b68db","slug":"151524681830-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ के गुरपाल सिंह की दुबई में मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ के गुरपाल सिंह की दुबई में मौत, परिवार में कोहराम
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ के युवक की दुबई में मौत
रेहड़। गांव बादशाहपुर निवासी ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में दुबई में मौत हो गई। दुबई से शव के बुधवार को घर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। बादशाहपुर निवासी गुरजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरपाल (40) पुत्र कुलदीप दुबई की निजी कंपनी में ट्रक चालक था। 21 अप्रैल को गुरपाल ट्रक दोपहर ट्रक खड़ा कर पार्किंग में बैठा था। उसके अन्य ड्राइवर साथी भी बैठे थे। तभी एक कार तेज गति से आई और उसने गुरपाल सिंह को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य साथी ड्राइवर घायल हो गए। बुधवार को जैसे शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।