{"_id":"5ada37604f1c1b63098b587e","slug":"151524250464-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की डीएम कार्यालय में गन्ना भरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की डीएम कार्यालय में गन्ना भरने की चेतावनी
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक मिलों को बंद न करने की मांग की गई।
गन्ना समिति में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों पर बिजली की बढ़ी दरों का बोझ डाल दिया गया है। अब रासायनिक खादों के मूल्यों में भी वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि जिले की शुगर मिल घटतौली करा रही हैं। किसानों को गन्ने की पर्ची नहीं मिल रही और शुगर मिलें दूसरे जिलों का गन्ना खरीद रही हैं। गन्ना पर्ची न मिलने पर डीएम दफ्तर में गन्ना भरने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने, बिजली की बढ़ी दर वापस होने, 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को पेंशन देने, बिजली व्यवस्था ठीक करने, गन्ना पर्ची समय से देने, घटतौली पर अंकुश लगाने, नहर की टूटी पटरियों को ठीक कराने की मांग की। इस दौरान वीर सिंह, रामकुमार, पदम सिंह, परशुराम, देवराज, हरवीर सैनी, रामरतन सिसौदिया, ओमकार, हमीदुल्ला, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।