{"_id":"5ad642cc4f1c1b80028b5126","slug":"151523991244-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलेगी चार बिजलीघरों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलेगी चार बिजलीघरों की सौगात
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले को चार बिजलीघरों की सौगात मिलने वाली है। तीन बिजलीघर माह के आखिर तक विद्यु़त सप्लाई शुरू कर देंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली की लो-वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। विद्युत निगम ने शासन के निर्देशों पर अमल शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था को निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा गया है।
अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह के अनुसार गर्मी तेजी पकड़ने लगी है। शासन के गांवों व शहरों को 20 घंटे से 23 घंटे विद्युत सप्लाई के निर्देश हैं। जिले में तीन बिजलीघरों के निर्माण को मंजूरी पहले मिल गई थी। ये बिजलीघर धामपुर डिवीजन के गांवों बगदाद अंसार व पैगंबरपुर तथा चांदपुर डिवीजन के गांव भगोड़ा में है। तीनों बिजलीघरों के निर्माण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कार्य अंतिम चरण में है। निगम 30 अप्रैल तक तीनों बिजलीघरों सें विद्युत सप्लाई शुरू करा देगा। एसई स्वयं निर्माण की अपडेट जानकारी ले रहे हैं। शासन ने बिजनौर शहर का बिजली संकट दूर करने के लिए एक नया बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया है। बिजलीघर निर्माण के लिए जगह की तलाश की जा रही है। निगम की कंस्ट्रक्शन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व विभाग का इसमें सहयोग लिया जा रहा है।
सैकड़ों गांवों को मिलेगी बिजली संकट से राहत
बिजनौर। एसई सीपी सिंह के अनुसार धामपुर व चांदपुर डिवीजन में बन रहे बिजलीघर 33/11केवी के हैं। हर बिजलीघर पर पांच-पांच मेगावाट एंपियर के दो-दो ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। तीनों बिजलीघर से करीब एक सौ गांवों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब तक ये गांव जिन बिजलीघरों से जुड़े हैं उन बिजलीघरों को लोड कम हो जाएगा। लो-वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग में सुधार होगा। बिजनौर शहर में प्रस्तावित बिजलीघर 33/11 केवी का होगा। जगह मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। मई तक बिजनौर के बिजलीघर को भी चालू कराने के प्रयास होगा।
विज्ञापन
सौभाग्य योजना में मेगा कैंप शुरू
बिजनौर। एसई के मुताबिक बिजली निगम ने केंद्र की सहज बिजली घर-घर योजना अर्थात सौभाग्य योजना में कनेक्शन देने के लिए गांवों में मेगा कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। आंबेडकर जयंती पर 120गांवों में कैंप लगे। 1029 नए कनेक्शन दिए गए हैं। अगला मेगा कैंप 28 अप्रैल को लगेगा। योजना में गरीब लोगों को मीटर कनेक्शन, केबल, किट फ्री दिए जा रहे हैं।