{"_id":"5ad251314f1c1b66098b48ad","slug":"151523732785-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदोपुर में दो पक्ष भिड़े , खूब हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदोपुर में दो पक्ष भिड़े , खूब हुआ पथराव
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गांव आदोपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदोपुर में नईम व शमशाद में पुरानी रंजिश चली आ रही हैं। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष किसी बात पर आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक नईम पक्ष के लोगों ने शमशाद से मारपीट कर दी थी। पुलिस में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । इस बात पर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया था। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता करा दिया हैं।