फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रानी नांगल में एक दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप उगल रहे दूषित पेयजल

रानी नांगल में एक दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप उगल रहे दूषित पेयजल

Sun, 31 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रानी नांगल में एक दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप उगल रहे दूषित पेयजल
रेहड़। ग्राम पंचायत छजमलवाला के गांव रानीनांगल में एक दर्जन से ज्यादा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी फेंक रहा है। गांववाले दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छजमलवाला के गांव के रानीनांगल में करीब 20 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। गांव के बलवीर सिंह, बूटा सिंह, चरनजीत सिंह आदि का कहना है कि गांव एक दर्जन से ज्यादा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, जबकि कई हैंडपंपों के हलक सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंपों के गंदा पानी देने की वजह से गांववासियों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। आरोप है कि हैंडपंपों के दूषित पानी देने की जानकारी जल निगम को भी दी गई। परंतु जल निगम ने हैंडपंपों की कोई सुध नहीं ली। दो माह पहले हैंडपंपों का पानी जांच के लिए लिया गया था। जांच में पानी की हालत क्या मिली यह भी कोई जानकारी नहीं दी गई। गंदा पेयजल पीनेे से गांववासियों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। प्रधान से भी पानी की समस्या के बारे में बताया गया। मगर प्रधान ने भी हैंडपंपों की समस्या की सुुध नहीं ली। गुरूद्वारे का भी हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर गांव में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जांच में एक दर्जन हैंडपंपों का पानी फेल : प्रधान
उधर प्रधान जसवंत सिंह का कहना है की पंचायत में 20 हैंडपंप खराब है। पांच माह पहले पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी। एक दर्जन से हैंडपंपों का पानी दूषित निकला। बजट आने पर शीघ्र ही खराब हैंडपंपों को रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत पर हैंडपंप रिबोर कराने का अधिकार: जेई
जेई शुभम सक्सेना का कहना है कि हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए पंचायत का अधिकार है। यदि हैंडपंपों का पानी दूषित है तो ग्राम प्रधान रिबोर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed