{"_id":"5a414ae24f1c1baa268b5dad","slug":"151514228450-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लासपूर्वक मनाया गया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लासपूर्वक मनाया गया क्रिसमस
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लास पूर्वक मनाया गया क्रिसमस
- बिना भेदभाव करें जरूरतमंदों और गरीबों की मदद : फादर एलिप्रिंस
फोटो समाचार ---
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
क्रिसमस का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में प्रार्थना आयोजित की गई। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
तेरा प्रेम कैथोलिक चर्च में बच्चों ने प्रभु यीशु का जन्मस्थल चरनी बनाया। दिनेश मसीह ने रविवार रात प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए जन्म लिया। उन्होंने कहा कि जब प्रभु यीशु पैदा हुए तो उस रात आकाश में एक दिव्य सितारा चमका। प्रभु यीशु के दर्शन करने आए तीन ज्योतिषियों का मार्गदर्शन भी उस सितारे ने ही किया। प्रभु यीशु के जन्म से पहले या बाद में यह सितारा अब तक नहीं चमका है, प्रार्थना के बाद केक बांटा गया।
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में फादर एलिप्रिंस ने प्रार्थना कराई। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने कहा था कि उन्होंने पापियों और गरीबों के उद्धार के लिए जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि नए कपड़े पहनकर चर्चा में आना क्रिसमस ही नहीं बल्कि जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना क्रिसमस है। सभी ने सेंटा क्लॉज की मूर्ति के आगे मोमबत्ती जलाई और बाइबिल पढ़ा। चर्च में सेंटा क्लॉज बने अमित एलबर्ट ने बच्चों को टॉफी, गिफ्ट वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी को एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया है। उनका संदेश सभी को दिल से अपनाना होगा। पूर्व विधायक रुचि वीरा, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने चर्च जाकर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में अनुराग नाथ, अमित नाथ, एकता, जैसमिन, पैटिशा, निम्मा, मानू, दीपक, अनिल नाथ, निर्मल नाथ, आशीष नाथ, संदीप, राजा, खुशी, सोनू, अलका, सीमा, पिंकी आदि मौजूद रहे।