फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नवनिर्मित लायब्रेरी भवन का उद्घाटन

नवनिर्मित लायब्रेरी भवन का उद्घाटन

Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित लायब्रेरी भवन का उद्घाटन
बिजनौर । डीएम जगतराज ने बृहस्पतिवार दोपहर को बिजनौर पुस्तकालय परिसर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियां करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने मकसद को पाने के लिए एकाग्रता के साथ कठिन परिश्रम करेंगे तो निश्चित रूप से वे अपने उद्देश्य में सफल होगें। उन्होंने कहा कि आईएएस कैडर से संबंधित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले स्थानीय प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन करा रह हैं। इन्हीं के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई। जिसमें उनके अलावा दिल्ली, पंजाब और अन्य स्थानों, स्थानीय शिक्षाविद्वों और विशेषज्ञों को बुला कर छात्रों का मार्गदर्शन कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, केंद्र एवं पुस्तकालय के सूत्रधार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, बिजनौर पुस्तकालय के सचिव सुरेंद्र विश्नोई, शिक्षाविद्व अशोक निर्दोष सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन केन्द्र के छात्र मयंक ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेन्द्र राम, प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह के अलावा बिजनौर पुस्तकालय के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed