फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव जीवनपुरी की बिजली निगम ने काटी

गांव जीवनपुरी की बिजली निगम ने काटी

Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांव जीवनपुरी की बिजली निगम ने काटी
बिजनौर । बिजली बिल समय से जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। गांव जीवनपुरी में 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर दस-दस हजार से अधिक का बकाया होने के कारण पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। गांव वालों की ओर से बकाया राशि जमा करने के बाद ही अब गांव की बिजली जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है, उनके कनेक्शन भी मौके पर काटे जा रहे हैं। बिजली बिल समय पर जमा कराने व चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव जीवनपुरी उमरपुर मीरा बिजलीघर से जुड़ा है। गांव में 90 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ले रखे हैं। इनमे से 80 उपभोक्ताओं से ज्यादा पर दस हजार से ज्यादा रुपये का बिजली बिल बकाया था। केवल दस उपभोक्ता ही समय से बिजली बिल जमा कर रहे थे। शनिवार को एसडीओ राहुल गौतम, जेई जाहिद इकबाल निगम की टीम के साथ पहुंचे और गांव जीवनपुरी की बिजली काट दी। जेई जाहिद इकबाल के मुताबिक शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांव जीवनपुरी में 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं कराया था, इसलिए पूरे गांव की बिजली काटी गई है। जिस भी उपभोक्ता पर दस हजार का बकाया होगा, उसके खिलाफ यही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed