{"_id":"59949b6e4f1c1bd9278b4611","slug":"151502911342-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामडोल जुलूस निकालने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामडोल जुलूस निकालने को लेकर हंगामा
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामडोल जुलूस निकालने को लेकर हंगामा
शिवाला कलां। गांव में रामडोल जुलूस निकालने को लेकर हंगामा हो गया। जुलूस को पुलिस ने नई परंपरा बताते हुए रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामवासियों ने जबरन जुलूस निकाला। कार्यक्रम रुकवाने पहुंची पुलिस और आयोजकों में धक्का-मुक्की भी हुई।
शिवाला कलां में पिछले वर्ष रामडोल का जुलूस निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस ने इसे नई परंपरा बताते हुए रुकवा दिया था। इस वर्ष गांव के शराफत हुसैन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में नई परंपरा शुरू न होने देने की मांग की थी। बुधवार को हिंदुओं ने रामडोल जुलूस निकालने की तैयारी की तो पुलिस सतर्क हो गई। लोगों को निर्देश दिए कि गांव में नई परंपरा शुरू न की जाए। ग्रामवासी नहीं माने और एक भैंसा बुग्गी पर रामडोल रखकर जुलूस निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने जुलूस को काफी रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन ग्रामीण उक्त भैंसा बुग्गी को चौक तक ले जाने में सफल हो गए। लगभग 500 गज यात्रा चौक तक गई और इतनी ही दूरी तक वापस आई। इस दौरान लोगों को रोकने के प्रयास में पुलिस की हाथापाई भी हुई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण गांव में नई परंपरा की शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने इसे रुकवा दिया। नई परपंरा शुरू करने का प्रयास करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई होगी। सीओ अंशु जैन का कहना है कि यात्रा निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन उसे विफल कर दिया गया।