{"_id":"598375bf4f1c1be65a8b4897","slug":"151501787583-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम जागरुकता सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम जागरुकता सेमिनार आयोजित
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। जामा मस्जिद में आयोजित मुस्लिम जागरूकता सेमिनार में उलेमा ने बुराइयों से दूर रहने, दीनी और दुनियावी तालीम को जिंदगी का मकसद बनाने की सलाह दी।
मजलिस ए शूरा ऑल इंडिया इमाम काउंसिल की ओर से जामा मस्जिद में जागरूकता सेमिनार आयोजित की गई। पेश इमाम मौलाना मो.ईसा की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में गोवा से आए उलेमा मुफ्ती हनीफ अहरार कासमी ने मुल्क में गोरक्षा और लव जेहाद के नाम पर बेगुनाह लोगों के कत्ल पर नाराजगी व्यक्त की। उलेमा ने मुस्लिमों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, जाति-बिरादरी में न बंटकर संगठित होकर समाज, कौम और मुल्क की खुशहाली के लिए काम करने की सलाह दी। उन्होंने फिजूल खर्च को रोकने की भी बात कही। मौलाना इम्तियाज के संचालन में आयोजित सेमिनार में पेश इमाम मौलाना मो.ईसा ने अम्नोअमान की दुआ कराई। सेमिनार में मौलाना असलम, मुफ्ती सज्जाद हनीफ, मौलाना महफूज, कारी अब्दुल वाजिद, मुफ्ती गुफरान, मौलाना अबरार, मौलाना दिलशाद, हाफिज रईस शामिल रहे।