{"_id":"59569e3c4f1c1b414d8b4cfa","slug":"151498848828-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में आज से होगी चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में आज से होगी चहल पहल
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियां खत्म, आज से स्कूल चलो
बिजनौर।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। शनिवार से जिले के सभी परिषदीय स्कूल खुलेंगे। बच्चों के स्कूल पहुंचने से स्कूलों में रौनक लौटेगी। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयारी की गई है।
परिषदीय स्कूलों में सवा महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुक्रवार को खत्म हो गया है। सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल आज से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा का माहौल तैयार करने के लिए कार्य योजना पहले से ही तैयार की है। शुक्रवार को भी बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक ली और गुणात्मक शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बीआरसी जमालपुर पठानी में प्रधानाध्यापकों की बैठक ली। शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अफसरों ने शिक्षकों को ड्राप आउट बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को कहा है। न्याय पंचायत स्तर पर भी संकुल प्रभारियों ने शिक्षकों से शिक्षक डायरी बनाने, शिक्षण कार्यों में टीएलएम का प्रयोग करने को कहा है। ब्लॉक किरतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने स्कूलों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति और अन्य समितियों को सक्रिय करने तथा स्कूलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं।
स्कूलों में सफाई कराने की मांग
शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों की साफ सफाई के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत चौधरी और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्कूलों में सफाई कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर शिक्षकों को सफाई कराने में परेशानी होती है। जबकि कई बार सीडीओ ने सफाई कर्मचारियों को पहले स्कूलों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं।