{"_id":"593af1954f1c1b20778b45f1","slug":"151497035157-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे गुलदार ने बकरी को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे गुलदार ने बकरी को निवाला बनाया
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने बकरी को निवाला बनाया
अफजलगढ़ (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव मीरापुर मोदीवाला में गुलदार घर में घुसकर एक बकरी को उठा ले गया। गांव मीरापुर मोदीवाला निवासी रामवती पत्नी नारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार रात घर के आंगन में चारपाई डालकर परिजन सो रहे थे। पास में उनकी बकरी बंधी थी। रात में घर में घुसा गुलदार बकरी को उठाकर ले गया। परिजनों ने गुलदार को बकरी को लेकर जंगल में भागते देखा। गांव के वहीद, रामकिशोर, गणपत, मो. उमर, ताशीम, यामीन, भीमसेन, जाकिर, शाबिर, शराफत आदि का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग से कई बार जंगलों में गुलदार होने की शिकायत की, लेकिन विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने डीएफओ से जांच कर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन दरोगा जयपाल सिंह का कहना है कि शीघ्र ही गुलदार को पकड़कर वन में छोड़ दिया जाएगा।