{"_id":"6134f8e98ebc3ef16477c882","slug":"150-secondary-and-basic-teachers-honored-bijnor-news-mrt5549166144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर 150 माध्यमिक व बेसिक शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर 150 माध्यमिक व बेसिक शिक्षक हुए सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर में शिक्षक दिवस में एमडी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 माध्यमिक और बेसिक शिक्षक हुए सम्मानित
बिजनौर। शिक्षक दिवस पर 150 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के 75-75 शिक्षक हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर में पहली बार शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें छह अनुदेशकों व फोरमैन को प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं।
माध्यमिक विद्यालयों के सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर की प्रधानाचार्या डा. निर्मला शर्मा, राजकीय इंटर कालेज मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डा. निशांत कुमार यादव, किसान इंटर कालेज मंडावली की प्रधानाचार्या डा. सुनीति त्यागी, आरजेपी इंटर कालेज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब के संयोजक सुधांशु कुमार, वित्त विहीन विद्यालयों की प्रधानाचार्या आदेश कुमारी, जौली जैन, प्रतिभा शर्मा, सुरेंद्र कुमार व रामकरण सिंह व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्राथमिक विद्यालय दारानगर गंज के शिक्षक आकाश अग्रवाल व बिहारी संस्कृत विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा हैं।
एमडी इंटरनेशनल स्कूल में भी सम्मान समारोह में हुआ, जिसमें शहर विधायक सुची चौधरी व चांदपुर विधायक कमलेश सैनी मुख्य अतिथि रहे। सम्मानित होने वाले माध्यमिक शिक्षकों में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे जबकि बेसिक शिक्षा के सभी शिक्षक सरकारी स्कूलों के थे। दोनों विधायकों एवं डीएम उमेश मिश्र ने सभी शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सीडीओ केपी सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार व बीएसए जयकरण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई बिजनौर में पहली बार शिक्षक दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसका संचालन प्रधान सहायक व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक सूची चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी ने फोरमैन ज्योत्स्ना, प्रहलाद सिंह, मो. फुरकान तथा अनुदेशकों गरिमा चौधरी, अर्चना गहलोत, तथा कुलदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आकाश को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार
ब्लाक हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय दारानगर गंज के शिक्षक आकाश अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले वर्ष राज्यपाल पुरस्कार मिला था। शासन से इस साल राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए शासन के निर्देश पर आकाश अग्रवाल को पिछले साल मिला राज्यपाल पुरस्कार सदर विधायक सूची चौधरी, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी और डीएम उमेश मिश्र ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रदान किया।

बिजनौर में सखा क्रिएशंस सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन की ओर से शिक्षक को सम्मानित करती अतिथिगण।- फोटो : BIJNOR