फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   150 fever patients found in Mohanpur and Hasanpur

मोहनपुर और हसनपुर में मिले 150 बुखार के मरीज

Sun, 06 Nov 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
150 fever patients found in Mohanpur and Hasanpur
मोहनपुर और हसनपुर में मिले 150 बुखार के मरीज
विज्ञापन

मंडावली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव हसनपुर और मोहनपुर में शनिवार को तीसरी बार स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 150 मरीज बुखार से पीड़ित मिले और 28 मरीजों के जांच के लिए खून के नमूने लिए।

तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर और मोहनपुर पिछले 20 दिनों से बुखार में तप रहे हैं। दोनों गांव के सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों के अधिक संख्या में बुखार से पीड़ित होने पर शनिवार को तीसरी बार स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शनिवार को डॉ. गौरव, डॉ. अर्जुन, डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव मोहनपुर में 137 मरीजों को दवाईयां दी और 27 मरीजों के डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए खून के नमूने लिए। गांव हसनपुर में 13 मरीजों को दवाइयां दी और एक मरीज की खून की जांच की। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने शिविर में पहुंचकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच दिन पूर्व दोनों गांव में लगाए शिविर में 250 मरीज बुखार से पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed