फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15-year-old boy dies after being hit by a train

Bijnor News: ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

Wed, 26 Aug 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
15-year-old boy dies after being hit by a train
स्योहारा। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला बिजनौर भेज दिया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला चकमहदूद सानी निवासी हुजफा पुत्र कारी महमूद मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह स्योहारा से धामपुर की ओर जाने वाली अप रेलवे लाइन पर घूम रहा था। इसी दौरान खंभा संख्या 1445/13 और 1445/15 के बीच वह ट्रेन संख्या 14623 की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने और मेमो प्राप्त होने के बाद थाना स्योहारा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed