{"_id":"5fdba0bd8ebc3e3d92219dea","slug":"15-teachers-honorarium-increased-to-13-bijnor-news-mrt5161081194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूलों के 13 शिक्षक पूर्णकालिक से हुए अंशकालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूलों के 13 शिक्षक पूर्णकालिक से हुए अंशकालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 शिक्षकों का मानदेय बढ़ा तो 13 का कम हुआ
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों को लेकर चल रही उठापटक पर विराम लग गया है। शासन के निर्देश पर जिले के 13 शिक्षकों को पूर्णकालिक से अंशकालिक किया गया है, जबकि 15 शिक्षकों को अंशकालिक शिक्षक से पूर्णकालिक शिक्षक बनाया गया है। पूर्णकालिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि हुई है, जबकि पूर्णकालिक से अंशकालिक बने शिक्षकों के मानदेय में कटौती की गई है।
जिले में 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है शासन के निर्देश पर इनविद में चल रही पूर्णकालिक शिक्षक व अंशकालिक शिक्षक के गतिरोध को विराम दिया गया है। शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शारीरिक शिक्षा ,कंप्यूटर शिक्षा ,कला व संगीत तथा उर्दू विषय को पढ़ाने के लिए अंशकालिक शिक्षकों की रखने के आदेश दिए हैं, जबकि पहले इन विषय को पूर्णकालिक शिक्षक ही पढ़ाते थे। जिले में शासन के निर्देश के बाद अब 13 शिक्षकों को पूर्णकालिक से अंशकालिक शिक्षक के रूप में दर्ज किया गया है। अंशकालिक शिक्षकों को अब 9800 रुपये प्रति महीने के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाएगा, जबकि अंग्रेजी, हिंदी, गणित विषय पढ़ा रहे 15 अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में दर्ज कर दिया गया है। इन शिक्षकों को अब शासन के निर्देश पर 22,000 महीना प्रति माह के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। बीएसए महेश चंद के मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, गणित ,विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय को पढ़ाने के लिए अब पूर्णकालिक शिक्षक ही पढ़ाएंगे । अंशकालिक शिक्षकों को इन विषय में नहीं पढ़ाना होगा ।दूसरी ओर बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम के मुताबिक शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर ही सभी कार्य समय पर कराए जाएंगे। बालिकाओं की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।
जिले के छह कस्तूरबा स्कूल हुए अपग्रेड, इंटर तक की होगी पढ़ाई
बिजनौर। जिले में 14 आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। शासन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं। जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को अपग्रेड करने के आदेश जारी किए गए हैं। अपग्रेट होने वाले विद्यालयों में अब बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। जिले के जिन विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है उनमें ब्लॉक स्योहरा का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोवर्धनपुर, ब्लॉक अफजलगढ़ का कल्लू वाला, नगीना का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हीरा वाली, नजीबाबाद का स्कूल राहतपुर, ब्लॉक किरतपुर का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सीकरी तथा चांदपुर नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को शासन ने अपग्रेड किया है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम ने शासन द्वारा अपग्रेड किए गए स्कूलों की पुष्टि की है।