{"_id":"62bc6b05b5f97e3bb344358f","slug":"15-lakh-house-of-gangster-has-been-attached-on-the-orders-of-dm-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor DM Action: गैंगस्टर का 15 लाख का मकान कुर्क, लोगों को डराता धमकाता है हुसैनाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor DM Action: गैंगस्टर का 15 लाख का मकान कुर्क, लोगों को डराता धमकाता है हुसैनाबाद
Wed, 29 Jun 2022 08:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:39 PM IST
सार
डीएम के आदेश पर गैंगस्टर हुसैनाबाद का 15 लाख रुपये का मकान कुर्क किया गया है। अधिकारियों ने पहले मुनादी कराकर संपत्ति को कुर्क किया।
विज्ञापन
गैंगस्टर का मकान किया कुर्क।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी-लूट के आरोपी गैंगस्टर के गांव में मुनादी कराकर उसके घर को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी जुल्फिकार पर लूट व चोरी करने के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी का जनता में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
आरोप है कि वह लोगों को डराता धमकाता भी है। उसका मुख्य धंधा चोरी और लूट ही बताया गया है। उसने लूट और चोरी कर संपत्ति अर्जित की थी, जिसको डीएम उमेश मिश्रा ने कुर्क करने के एसडीएम नगीना को आदेश दिए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं बुधवार को एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात हरीश चंद्र जोशी, हल्का इंचार्ज सुशील कुमार, सुनील कुमार व संजीव कुमार पीएसी और भारी पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर के घर पहुंचे और उसे कुर्क कर सील लगा दी।