फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   145 bee boxes burnt to ashes in the fire

Bijnor News: आग से 145 मधुमक्खियों के डिब्बे जलकर हुए राख

Sun, 11 May 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
145 bee boxes burnt to ashes in the fire
्र
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के ब्लॉक कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 145 मधुमक्खियों के डिब्बे जलकर राख हो गए।
ब्लॉक कार्यालय के परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राधे राधे, पिता परमेश्वर, नीलम, परमात्मा आदि समूहों की डोली, राधा, अंजू, संतोष देवी, संजू, संतोष, उमेश, बबली, बुलबुल आदि महिलाओं द्वारा मधुमक्खियों का पालन कर रखा है। शनिवार को पास में ही यूकेलिप्टस पेड़ के पड़े पत्तों के ढेर में अचानक आग लग गई और मधुमक्खियों के डिब्बों के जलकर राख हो गए।

मौके पर पहुंचे एसबीआईटी के एडीओ अजयपाल सिंह अन्य कर्मचारियों ने सबर्सिबल चलाकर आग पर पानी डालकर बमुश्किल काबू पाया। एडीओ के अनुसार करीब 145 मधुमक्खियों के डिब्बे जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब छह लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीओ ने इस संबंध में थाना पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस दौरान अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed