{"_id":"5c51eaf3bdec2273a9248dba","slug":"141548872435-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्ट कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्ट कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्ट कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ी सम्मानित
कोतवाली देहात। मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हरियाणा में जस्ट कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में छात्रों को सम्मानित किया गया।
हरियाणा में जस्ट कबड्डी लीग के लिए 23 दिसंबर को ट्रायल हुआ था। जिसमें देश के प्रत्येक राज्य के खिलाड़ियों ने आकर कबड्डी में ट्रायल दिया। इसमें मिलेनियम पब्लिक स्कूल के कबड्डी खिलाड़ियों ने भी ट्रायल दिया था। हरियाणा जस्ट कबड्डी लीग का परिणाम 22 जनवरी को घोषित हुआ। जिसकी लांचिंग 29 जनवरी को हुई। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों का जस्ट कबड्डी लीग के लिए चयन हुआ। विद्यालय प्रबंधिका मीना सिंह ने स्कूल के कबड्डी खिलाड़ियों प्रियांशु नितिन, नूर मोहम्मद, शशांक, जुगलराठी, ललित कुमार, विशू चौधरी, अनिकेत, भानुप्रताप सिंह को कबड्डी की किट देकर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के कोच उमेश सैलानी ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण दिया तथा उनके साथ अथक परिश्रम करके उन्हें जस्ट कबड्डी लीग में स्थान दिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने तथा उप प्रधानाचार्या शालिनी ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।