फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को नगर मे दो स्थानों पर स्थापित होंगे भगवा गुब्बारे

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को नगर मे दो स्थानों पर स्थापित होंगे भगवा गुब्बारे

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को नगर मे दो स्थानों पर स्थापित होंगे भगवा गुब्बारे
भगवा गुब्बारों से करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक
विज्ञापन

धामपुर। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि दो दिन में नगर में दो स्थानों पर 21 -21 हजार की लागत से स्वच्छ भारत मिशन की ओर से 100 फिट ऊंचाई पर भगवा गुब्बारों को लगाया जाएगा। इन गुब्बारों पर भारत स्वच्छता मिशन लिखा होगा। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि एक गुब्बारा नगीना चौक पर और दूसरे को भगत सिंह चौक पर स्थापित किया जाएगा। कार्य शुरू कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2019 में स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली और लखनऊ से टीम औचक निरीक्षण करेंगी। टीम में शामिल अधिकारी जनता से सवाल जवाब करेंगे। जानकारी करेंगे अभियान को और बेहतर बनाने को अब तक क्या प्रयास किए गए हैं। नहीं तो क्यों नहीं। क्या आप अपने नगर को सफाई के क्षेत्र में क्लीन बनाना नहीं चाहते है। आपके घर के बाहर गंदगी क्यों है। कूड़ा सड़क पर क्यों फेंकते हैं। क्या अब तक पालिका की ओर से आपके इस आरोप में सजग किया गया या नहीं। इसके बाद टीम पालिका को नंबर देगी। यदि जनता से पूछे प्रश्नों के सही उत्तर होंगे तो पालिका को जिले, मंडल और प्रदेेेश में स्थान निर्गत किया जाएगा। फिर विकास के लिए उसी हिसाब से सरकार की ओर से धन का आवंटन होगा। यह कार्यक्रम चार जनवरी से शुरू हो रहा है। दो या तीन जनवरी को पालिका की ओर से इन स्वच्छता अभियान से संबंधित गुब्बारों को नियत स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed