फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विराट धर्मसभा में 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली

विराट धर्मसभा में 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली

Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
विराट धर्मसभा में 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली
बिजनौर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाली विरोध धर्मसभा में जिले से 20 हजार से अधिक रामभक्त जाएंगे। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहता है। इसके लिए नौ दिसंबर को दिल्ली में विराट धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद को इस आयोजन के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले में नगरों व गांवों में इसके लिए बैठकें की जा रही हैं। परिषद के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी के अनुसार जिले से 400 बस ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 20 हजार से अधिक श्रीराम भक्त इन बसों में जाएंगे। जिले में बस्तियों के अनुसार प्रमुख बनाए जा रहे हैं। हर बस्ती के प्रमुख को बस भरने की जिम्मेदारी दी जा रही है। बस्तियों में एक से लेकर पांच-पांच तो बस लगाई जा रही हैं। धर्मसभा में अधिक से अधिक भीड़ बढ़ाने के लिए गांवों पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। खंडों के अनुसार बस नियुक्ति की जाएंगी। हर खंड से पांच से सात बस ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


धामपुर, बिजनौर हैं दो जिले
संघ की दृष्टि से बिजनौर व धामपुर अलग अलग जिले माने गए हैं। दोनों मेरठ प्रांत में शामिल हैं। दोनों जिलों से 200-200 बस जाएंगी। इसके अलावा निजी वाहनों से भी काफी श्रीराम भक्त दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली से बनाएंगे माहौल
विश्व हिंदू परिषद किसी कार्य में माहौल बनाने और जनता की भीड़ लाने के लिए पहली बार फ्लैक्स लगवाएगा। एक दो दिन में ही पूरे जिले में फ्लैक्स, होर्डिंग्स लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा। छह दिसंबर को जिले भर में बाइक रैली निकाली जाएगी।

घर से लेकर जाएंगे भोजन
विराट धर्मसभा में दिल्ली जाने वाले श्रीराम भक्तों को अपने भोजन की व्यवस्था घर से ही करके ले जानी होगी। धर्मसभा में भोजन आदि की व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed