{"_id":"5bf6fc1abdec22417217d5c0","slug":"141542913050-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद और पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद और पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खाद और पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी
बिजनौर। शासन के निर्देशों पर जिले की खाद बीज और पेस्टीसाइड की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। तीन टीमों ने 46 नमूने जांच को लिए। बंद मिली 10 दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार शासन के निर्देशों पर बृहस्पतिवार को जिले की खाद बीज व पेस्टीसाइड विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की गई। बिजनौर तहसील क्षेत्र में सीडीओ प्रवीण मिश्र व उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी ने 17 दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान आठ नमूने खाद और छह नमूने बीजों के लिए हैं। जिला कृषि अवधेश मिश्र, एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने चांदपुर व नजीबाबाद क्षेत्र की 20 दुकानों पर छापेमारी कर खाद के सात, बीज के नौ और पेस्टीसाइड के चार, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार व प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक ने धामपुर व नजीबाबाद में 18 दुकानों पर छापे मारकर खाद के 12 नमूने लिए हैं। सभी नमूने शुद्धता जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। छापेमारी में दस दुकान बंद मिली।