{"_id":"5b99697d867a557f58788b25","slug":"141536780669-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम और गणेश चतुर्थी में बनाए रखे आपसी भाईचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम और गणेश चतुर्थी में बनाए रखे आपसी भाईचारा
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुहर्रम और गणेश चतुर्थी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
डीएम हेमंत कुुमार और एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि मुहर्रम में सभी लोग आपसी भाईचारा और तालमेल बनाकर रखें, कोई नई परंपरा न डाली जाए। लोगों ने मुहर्रम को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत भी कराया। ट्रैफिक कंट्रोल और प्रकाश की व्यवस्था, जल आपूर्ति जैसे अन्य समस्या का त्वरित निस्तारण करने कराने की मांग की। जिसपर डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व पंचायतों को निर्देशित किया की मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए टीम बना दी जाए। ताकि गंदगी को शीघ्र साफ किया जा सके और नालियों में चूने का छिड़काव किया जाए।