फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शरोक्षक व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

शरोक्षक व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शरोक्षक व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
शिक्षक और कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी मंच के आह्वान पर जिले में शिक्षक व कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया है। स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं हुआ। कई विभागों में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग दोहराई। पहले चरण में नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में कर्मचारियों व शिक्षकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया था। अब दूसरे चरण का आंदोलन शुरू हो गया है। कार्य बहिष्कार तीन दिन तक जारी रहेगा।
शिक्षक व कर्मचारी पिछले 14 साल से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारी आंदोलन पर है। 29, 30, 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। जिले के स्कूलों में शिक्षकों ने चाक डाउन कर कार्य बहिष्कार किया। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में जिले के अधिकांश जूनियर हाई स्कूलों व प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य नहीं कराया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत चौधरी ने बताया कि यूपी एजूकेशनल आफिसर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा की देखरेख में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। मंच के जिला संयोजक देशराज सिंह, संरक्षक दुर्गा सिंह, अर्जुन सिंह, सुजीत यादव, नीरज तोमर, कविराज सिंह के नेतृत्व में आईटीआई, सेल टैक्स, एआरटीओ, सिंचाई विभाग, ट्रेजरी, नलकूप विभाग में गेट मीटिंग कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। मोहम्मदपुर ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित गेट मीटिंग में शिक्षकों व कर्मचारियों पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष सलीमुद्दीन, अश्वनी कुमार, दुर्गा सिंह, देशराज सिंह, चंद्रहास, कमल कुमार ने कहा पुरानी पेंशन अविलंब बहाल की जाए। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, कामेंद्र सिंह, राहुल सिंह, पंकज कुमार, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल की। उप्र महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष जगदेव सिंह के नेतृत्व में राजेश कुमार वर्मा, अरूण कुमार रूपचंद, सुनील भटनागर आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


आंदोलन को सफल बनाने की अपील
किरतपुर/नूरपुर। विकास क्षेत्र किरतपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश पाल, शिक्षक प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। वहीं नूरपुर में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार का पूर्ण समर्थन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव व जिला महामंत्री राहुल चौधरी ने सभी शिक्षकों से 29 से 31 अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार का आह्वान किया और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रत्येक संघ का भरपूर सहयोग व समर्थन किया जाएगा। इस दौरान रोहताश सैनी, सैय्यद अलीहसन हैदर, राहुल यादव, इमरान अहमद, आंनद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed